Agra News: केके नगर में सड़क का लोकार्पण
आगरा, अक्टूबर 19 -- Agra News: नगर निगम के वार्ड 88 स्थित केके नगर के शिवाकुंज, गली नंबर 7 में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों को अब राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। आरसीसी सड़क का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की सड़क व्यवस्था बेहतर होगी। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, शिवनाथ फौजी, विजय परमार, अमित चौहान, राजू परमार, प्रदीप परमार, राजू, मुकेश श्रीवास्तव, अनिल यादव, रवि यादव सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.