आगरा, सितम्बर 3 -- Agra News: बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर तहसील मार्ग में कृष्ण जन्माष्टमी का मेला आयोजित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा ने किया। मेले में श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं से संबंधित विभिन्न झाकियों को सजाया गया। कृष्ण जन्म, कालिया मर्दन, रासलीला, नंदोत्सव, द्रौपदी चीरहरण, गोवर्धन पर्वत, गीता उपदेश की मनमोहक झांकियों को विद्यालय के छात्रों ने आकर्षक ढंग से सजाया। छात्र-छात्राएं भगवान श्रीकृष्ण, राधा व गोपियों के रूप में सज कर आए थे। इधर विद्यालय प्रांगण को फूलों, रंगीन लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया। छात्राओं ने भजन नंद घर आनंद भयो पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि भावना वरदान शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था बढ़ाते हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: स्...