Agra News: कृषि विभाग की टीम ने 60 पैकेट नकली उर्वरक डीएपी की जब्त
आगरा, नवम्बर 4 -- Agra News: जिले में नकली उर्वरक के खिलाफ कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाली क्षेत्र में नकली डीएपी खाद के 60 पैकेट जब्त किए हैं। टीम ने डीएपी उर्वरक के तीन सैंपल भरकर लैब भेजे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध पटियाली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पटियाली कोतवाली में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार ने दी तहरीर में कहा है कि वह अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत कुमार, कनिष्ठ सहायक जयवीर सिंह और सरकारी वाहन चालक तिलक सिंह के साथ विकासखंड पटियाली के थाना दरियावगंज क्षेत्र में उर्वरक प्रतिष्ठानों एवं बिक्री केंद्रों का निरीक्षण करने गए थे। अलीगंज रोड स्थित बालाजी धाम कट्टर के पास मैक्स पिकअप में दूसरे वाहन से डीएपी खाद की पलटी होती दिखाई दी। टीम को मौके पर एक बिना पंजीकरण संख्या का वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.