Agra News: कूलर के करंट की चपेट से किशोरी की मौत
आगरा, अगस्त 2 -- Agra News: थाना सैंया क्षेत्र के लादूखेड़ा चौकी अंतर्गत रामपुरा गांव में रविवार सुबह कूलर में पानी डालने गयी 13 वर्षीय किशोरी की करंट लगने से मौत हो गयी। रविवार सुबह चार बजे अनन्या (13) पुत्री पुरुषोत्तम निवासी रामपुरा (सैंया) अपने घर में लगे कूलर में पानी डालने गयी थी। तभी कूलर में करंट आ गया। किशोरी करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वह जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। हादसे की जानकारी होने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.