आगरा, अक्टूबर 17 -- Agra News: कुकथला साधन सहकारी समिति में डीएपी खाद की कथित हेराफेरी और कालाबाजारी के मामले में अछनेरा पुलिस ने शनिवार को निलंबित सचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर किसान संगठनों ने प्रदर्शन कर सात दिन में गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद किसान नेताओं ने इसे संघर्ष की जीत बताया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कुकथला सहकारी समिति से देर रात डीएपी खाद लेकर जा रहे दो ट्रैक्टरों को किसानों ने पकड़ लिया था। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन कर खाद वितरण में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। मामले में सचिव को निलंबित करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। किसान संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सचिव की गिरफ्तारी, बर्खास्तगी और उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। रायभा की सचिव नीत...