आगरा, अक्टूबर 22 -- Agra News: पटियाली थाना में दर्ज किशोरी से दुराचार व गाली गलौज करने के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटियाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि गत दिनों पटियाली थाना में तहरीर देकर किशोरी को कार से अगवा कर दुराचार के मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई शुरू करते हुए वांछित आरोपियों की तलाश में जुट गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि थाना पुलिस ने गुरुवार को सीओ पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में घटना में नामजद वांछित आरोपी गौरव पुत्र नरेशचन्द्र निवासी थाना गांव पटियाली, सुनील पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नगला मनसुख थाना पटियाली को नगला मनसुख रोड से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना में प्रयुक्त की गई बोलेरो गाड...