Agra News: किशोरी को अगवा कर दुराचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार
आगरा, नवम्बर 24 -- Agra News: कोतवाली में दर्ज क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर उससे दुराचार करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि गत दिनों कोतवाली में एक किशोरी को अगवा कर उससे दुराचार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ शुरू की। सीओ पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी सिकन्दरपुर वैश्य को रविवार की देर शाम कादरगंज गंगा घाट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.