Agra News: किशोरी को अगवा करने के मामले में नामजद पर रिपोर्ट
आगरा, अगस्त 13 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी को अगवा करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में एक ग्रामीण ने बताया है कि गत नौ अगस्त को प्रवीण उर्फ पंकज पुत्र दयाराम निवासी विरोंची सोरों उसकी बेटी को अगवा कर ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसे बेटी का पता नहीं चल सका है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.