Agra News: किशोरी को अगवाकर सामूहिक दुराचार का आरोप
आगरा, अगस्त 5 -- Agra News: कागारौल क्षेत्र में बुधवार को एक किशोरी और उसके पिता ने तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में तीन लोगों पर कार से अगवा करने और दुराचार का आरोप लगाया है। इन आरोपियों में क्षेत्र का एक प्रधान भी है। पिता का आरोप है कि पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। पुलिस पर तहरीर फाड़ने, डरा धमका कर तहरीर बदलवाने और थाने के अंदर मारपीट करने की बात कही है। वायरल वीडियो में 16 वर्षीय किशोरी बता रही है कि 21 जुलाई की सुबह गांव से कागारौल बाजार में सामान लेने आई थी। इस दौरान उसको कार से अगवा कर लिया गया। इस वारदात को अंजाम तीन आरोपियों ने दिया। तीनों उसको एक अज्ञात जगह पर ले गए। वहां दो आरोपियों ने उसको नशीला दवा खिलाकर गलत काम किया। अगले दिन 22 जुलाई को रात लगभग 11 बजे फतेहाबाद थाने के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.