आगरा, जुलाई 23 -- Agra News: आगरा किला स्टेशन से पार्सल यातायात बढ़ाने के लिए रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। पार्सल बुकिंग और परिवहन से जुड़ी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। व्यापारियों को रेलवे की पार्सल सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता और सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय गौतम ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...