Agra News: किराएदार पर मकान में आग लगाने का आरोप
आगरा, जुलाई 19 -- Agra News: एकता के कृष्णा एन्क्लेव में एक मकान में आग लग गई। काफी सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिक दिनेश तोमर ने किराएदार पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। दिनेश तोमर निवासी नगला बिंदू ने बताया कि उन्होंने करीब तीन माह पहले अपना फुली फर्निश्ड मकान इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित नितेश शर्मा को दिया था। 28 जून को दोपहर पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि मकान से धुआं उठ रहा है। आग की लपटें निकल रही है। सूचना पर मकान मालिक के परिजन पहुंच गए। पुलिस की सहायता से आग पर काबू पाया। आरोप है कि घटना के समय किराएदार घर पर नहीं था। कई बार फोन करने पर उसने बताया कि वह घूमने गया है। पीड़ित का कहना है कि किराएदार की लापरवाही से आग लगी है। उसे मकान खाली करने को कहा गया था। वह रंजिश मानने लगा था। आग में मकान की वायरिंग, प्लास्टर, पीओपी, एसी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.