Agra News: किदवई नगर पांच सौ मीटर कच्चा मार्ग बना मुसीबत
आगरा, अगस्त 23 -- Agra News: नगर पंचायत सिढ़पुरा के किदवई नगर में नाले के किनारे लगभग पांच सौ मीटर कच्चा मार्ग मोहल्ले के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इस मार्ग के दोनों ओर पक्की सड़क बनी हुई है लेकिन बीच का लगभग पांच सौ मीटर हिस्सा स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद भी अभी तक पक्का नहीं कराया गया। रविवार को सिढ़पुरा के प्रेम सिंह शाक्य ने कहा कि सड़क कच्ची होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। नाले के नजदीक होने के कारण गंदगी और मच्छरों की वजह से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। इस मार्ग परबच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कतें होती हैं। समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि जब इस मार्ग के दोनों तरफ पक्की सड़क बनी हुई है तो बीच के इस छोटे से हिस्से को आज तक कच्चा छोड़ देना बेहद दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.