Agra News: किडनी प्रत्यारोपण पर हुई जागरूकता गोष्ठी
आगरा, जुलाई 26 -- Agra News: शारदा केयर हेल्थ सिटी एवं शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा द्वारा स्टेशन रोड स्थित होटल बृजवासी रॉयल में किडनी प्रत्यारोपण पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 50 से अधिक चिकित्सकों और डायलिसिस स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शारदा अस्पताल द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा और गंभीर मरीजों तक इसका लाभ पहुंचाने पर चर्चा हुई। सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कुणाल गांधी, सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. अहमद कमाल और डॉ. अनिल शर्मा ने क्रॉनिक किडनी डिजीज, डायलिसिस बनाम ट्रांसप्लांट और डोनर सिलेक्शन पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। संचालन महाप्रबंधक गौरव पांडेय, अशोक कुमार व मोंटी चड्ढा ने किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: इनरव्हील क्लब ने किडनी रोग से बचाव की दी जानकारी
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.