आगरा, अगस्त 27 -- Agra News: सावन की रिमझिम फुहारों, हरियाली और मल्हार के बीच गुरुवार को नाई की मंडी स्थित श्री प्रेमनिधि मंदिर में हिंडोला उत्सव के अंतर्गत ठाकुरजी के काली घटा सखी रूप दर्शन ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। काली घटा शृंगार में सजे ठाकुरजी को भव्य हिंडोले पर विराजमान कर भक्तों ने उनके अलौकिक स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर परिसर में हरि नाम संकीर्तन और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय हो उठा। ठाकुरजी के सखी रूप की छवि का वर्णन करते हुए दिनेश पचौरी ने "मुखचंद की उज्यारी, मृदुहास फंदिनी, मम मान सीख लीजे सुंदरी। कान्हा सखी रूप धरि, आए झूलन पर, छबि देखत मन मोहे री। "... जैसे पदों को स्वर देकर भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी और सुनीत गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी का सखी रूप धारण कर हिंडोला झूलना मधुर ...