Agra News: कार लगाकर रोकी नायब तहसीलदार की गाड़ी, टक्कर मारने का किया प्रयास
आगरा, अगस्त 19 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक विवादित प्रकरण में निरीक्षण कर लौट रहे नायब तहसीलदार व राजस्व टीम के वाहन को नामजद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ गाड़ियों को आड़ा-तिरछा लगाकर रोक दिया। गाड़ी से उतरने पर अधिकारियों की टीम पर आरोपियों ने अपनी गाड़ियां चढ़ाने का प्रयास किया। टीम ने इधर-उधर हटकर अपनी जान बचाई। मामले में नायब तहसीलदार ने कोतवाली सोरों में तहरीर देकर नामजद व अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोरों कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में नायब तहसीलदार सुमित कुमार ने बताया है कि गत मंगलवार की सांय करीब पांच बजे महारानी पत्नी ब्रह्मानंद निवासी महमूदपुर पुख्ता सोरों के विवादित प्रकरण में शांति व्यवस्था, मौके की स्थिति व निरीक्षण के लिए राजस्व टीम एवं पुलिस के साथ पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद वह अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.