Agra News: कामिका एकादशी पर पंचकोसीय परिक्रमा नौ अगस्त को
आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी पर नौ अगस्त को पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन होगा। सुबह छह बजे हरपदी गंगा में स्नान होगा, भगवान वराह का पूजन किया जाएगा। व्रत का पारण 10 अगस्त की प्रातः किया जाएगा। यह जानकारी शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति के संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पाण्डेय ने दी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस परिक्रमा में सम्मिलित होकर पुण्य कमाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.