आगरा, जुलाई 10 -- Agra News: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में बुधवार रात कादरगंज पुल आपस में कई वाहन टकरा गए। इसकी वजह से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है। सूचना के बाद घायलों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। घटनाक्रम के अनुसार एक ट्रैक्टर के पीछे बुग्गी बंधी थी, जिस पर पूड़ी बेलने वाले श्रमिक सवार थे। जैसे ही ट्रैक्टर कादरगंज पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी। इसी दौरान आर्टिगा कार और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त वाहनों से टकरा गई, जिससे दुर्घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायल टिंकू पुत्र जगदीश, लालसिंह...