आगरा, अक्टूबर 8 -- Agra News: थाना कागारौल क्षेत्र के ग्राम बैमन स्थित डाकघर में कुछ लोगों ने कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दो रजिस्टर्ड डाक छीनकर फाड़ दीं। विरोध करने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में शाखा डाकपाल देवपाल सिंह के प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज की है। शाखा डाकपाल देव सिंह निवासी गांव कबूलपुर (रोहतक) ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में बैमन शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल के पद पर तैनात हैं। बुधवार दोपहर को तक़रीबन 12.40 बजे नरेंद्र, निर्भिक तथा कुछ अन्य व्यक्ति डाकघर में घुस आए। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: मीटिंग में शामिल होने पहुंचे कंपनी कर्मचारी से मारपीट आरोप है कि उन्होंने उनके और सहायक शाखा डाकपाल कर...