आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: आगामी कांवड़ यात्रा और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस लाइन और विभिन्न थानों से कुल 70 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इस कदम का मुख्य उद्देश्य संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल को मजबूत करना तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। जारी आदेशों के अनुसार सबसे अधिक पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन से जिले के विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात किया गया है। नई तैनाती के बाद सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांति बनाए रखने में किसी प्रकार की कमी न र...