आगरा, जुलाई 22 -- Agra News: जिले में 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्गों पर विशेष व्यवस्था की गई है। जिले में प्रमुख रूप से सोरों के लहरा गंगा घाट, गंजडुंडवारा क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट तथा सहावर क्षेत्र के शहवाजपुर गंगा घाट से कांवड़ यात्राएं प्रारंभ होंगी। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोरों से सटे बदायूं जनपद के कछला गंगा घाट से भी जल लेकर विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, जिले में 40 दिन तक रहेगी कड़ी निगरानी डीएम प्रणय सिंह एवं एसपी ओ...