आगरा, जुलाई 26 -- Agra News: नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रावली महादेव मंदिर से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सत्याग्रह के दौरान नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम में जान गंवाने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है। इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और छात्रों के हित में सख्त कानून बनाया जाए। यह भी पढ़ें- पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि कांग्रेस नेताओं ने प्रभावित छात्र-छात्राओं को शहीद का दर्जा देने की भी मांग उठाई। इस द...