Agra News: कांग्रेस ने इंदिरा और पटेल को याद किया, बांटे फल
आगरा, अक्टूबर 31 -- Agra News: महानगर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुष्यतिथि, पहले गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर सेवा कार्यक्रम किया। इस मौके पर नेताओं ने एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में मरीजों और तीमारदारों को फल बांटे। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता के लिए प्राणों की आहुति दे दी, जबकि सरदार पटेल ने रियासतों का विलय कर सुदृढ़ और अखंड भारत की नींव रखी। उनका जीवन और विचार कांग्रेसियों समेत सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अश्वनी जैन, लक्ष्मीनारायण सिंह, याकूब शेख, बुरहान शमशी, सतेंद्र दुबे, रश्मि सिंह, नरेंद्र शर्मा, लब्बू पंडित, सलमान कुरैशी साथ में रहे। यह भी पढ़ें- Orai News: कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी व बल्लभ भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.