आगरा, अगस्त 14 -- Agra News: कस्बा के गांधी पार्क में गुरुवार को कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक हुई। बैठक पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बाहर से आए पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से स्थिति की जानकारी ली। पर्यवेक्षक ओंकार सिंह, पर्यवेक्षक विजय जागीर ने प्रत्येक ब्लॉक कार्यकर्ताओं को अलग-अलग ले जाकर जिलाध्यक्ष की कार्य प्रणाली तथा अन्य पदाधिकारी की स्थिति के बारे में जानकारी ली। पर्यवेक्षक ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे लोग पार्टी से जुड़ सकें और संगठन को मजबूती मिल सके। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू पचौरी, बीके यादव, उम्मीद आलम, जनार्दन शर्मा, मोहम्मद फैजल, हासिम, शराफत अली, अजय, अंसार अहमद, अबरार, अर्जुन सिंह, विकास, शनि समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अध्यक्ष पद के लिए मंथन, पर्यवेक्षकों ...