आगरा, सितम्बर 24 -- Agra News: कलक्ट्रेट पर 21 सितंबर को कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने गए मंटोला सदर भट्टी निवासी मो.शरीफ कुरैशी की कुर्ते की जेब से किसी ने 7000 रुपये पार कर दिए और भीड़ गुम हो गया। पीड़ित ने जब जेब टटोली तो पैसे चोरी होने की जानकारी हुई। तहरीर के आधार पर नाई की मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...