Agra News: कांग्रेसियों ने की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निष्पक्ष जांच की मांग
आगरा, अगस्त 24 -- Agra News: जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्नाव में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से चले जाने के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एआईसीसी के सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने इस मामले में एक शिकायती पत्र शहर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र को सौंपा है। सोमवार को एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एडवोकेट व कांग्रेस पदाधिकारी शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि 22 अगस्त 2026 को उन्नाव में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: राष्ट्रगान की अवमानना का आरोप, कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.