Agra News: कलश स्थापना के साथ शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा
आगरा, सितम्बर 1 -- Agra News: कस्ब के हनुमानगढ़ी मंदिर में मंगलवार को कलश पूजन एवं स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा आयोजन से पूर्व श्रद्धालुओं ने नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। मंगलवार को कलश शोभायात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ होकर टीन बाजार, राजाराम चौराहा, मोहल्ला धनपाल और मोहल्ला घासी होते हुए वापस हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। यहां कथा व्यास गौरव कृष्ण पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश एवं श्रीमद्भागवत ग्रंथ की स्थापना कराई। आयोजकों ने बताया कि कथा व्यास गौरव कृष्ण पांडेय के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सात सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक किया जाएगा। कथा के समापन पर हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.