Agra News: कमिश्नर ने कैमरा थामा, गंगा किनारे से कांवड़ियों की तस्वीरें कैद
आगरा, अगस्त 8 -- Agra News: कांवड़ यात्राओं के प्रबंध और गंगा में जल स्तर बढ़ने के बाद के हालात देखने पहुंची कमिश्नर अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह शुक्रवार को फोटोग्राफी करने के अंदाज में भी दिखीं। कांवड़ मेले की ब्रांडिंग करने के लिए उन्होंने अपने कैमरे से खुद फोटो खीचीं। साथ ही कांवड़ियों से भी उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। प्रशासनिकों प्रबंधों को भी देखा। अलीगढ़ मंडल की मंडल आयुक्त संगीता सिंह ने डीएम प्रणय सिंह एवं एसपी ओम प्रकाश सिंह के साथ सोरों स्थित लहरा गंगा घाट का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं को गंभीरता से परखा तथा श्रद्धालुओं और तैनात गोताखोरों से बातचीत कर सुरक्षा एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.