Agra News: कमला नगर में मंदिर भी सुरक्षित नहीं दानपात्र चोरी
आगरा, नवम्बर 9 -- Agra News: दीपावली की रात कमलानगर के कावेरी कुंज स्थित कावेरी मंदिर में चोरी की वारदात हुई। तीन चोर ईंट से मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे। हनुमानजी की प्रतिमा के पास लगे दानपात्र का तोड़कर चढ़ावा चोरी कर ले गए। आशंका है कि दानपात्र में करीब 50 हजार रुपये थे। एक चोर इतना नशे में था कि वारदात के दौरान मंदिर में ही गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है। व्यापारी नेता एवं मंदिर कमेटी के संरक्षक टीएन अग्रवाल ने बताया कि करीब 30 साल पहले उन्होंने मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर से स्थानीय लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। दीपावली की रात तीन चोर आए। ईंट से मंदिर का ताला तोड़ा। अंदर पहुंचे। दानपात्र का ताला तोड़ा। चढ़ावा चुरा लिया। दो चोर तो भाग गए। एक नशे के कारण मौके पर ही गिर गया। सुबह चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.