आगरा, अक्टूबर 6 -- Agra News: सोरों कोतवाली क्षेत्र के मुनब्बरपुर गढ़िया गांव में कमरे का ताला तोड़कर सात लाख रुपये व जंजीर चुराने, कमरे में अपना सामान रखने और विरोध पर गाली गलौज कर धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में अजब सिंह महात्मा ने बताया है कि गत 22 अप्रेल 2026 उसने अपना आश्रम बनवाने के लिए तीन बीघा जमीन सात लाख रुपये में बेची थी। सात लाख रुपये, सोने की चेन व अन्य सामान वह अपने कमरे में बंद कर ताला लगाकर 24 अप्रेल को तीर्थ यात्रा पर चला गया। 24 मई को वह यात्रा से वापस लौटा तो उसे उसकी मां त्रिवेणी देवी ने बताया कि उसके यात्रा पर जाते ही 25 अप्रेल को अजयपाल, चंद्रकेश, नीरज देवी, रंगीता ने उसके कमरे का ताला तोड़कर नकदी, चेन चुरा ली, उसका ...