आगरा, अगस्त 27 -- Agra News: सिकंदरा क्षेत्र स्थित कंपनी से निकाले जाने पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर तमंचा से फायर करने वाले आरोपित कर्मचारी मेघश्याम उर्फ मैंगो ठाकुर को सिकंदरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। एसीपी अमिषा ने बताया कि गुप्ता एचसी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड में सिक्योरिटी सुपरवाइजर की शिकायत पर 25 अगस्त को सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि कंपनी में फिटर का काम करने वाले मेघश्याम उर्फ मैंगो ठाकुर को ठीक से काम करने को कहा गया था। इस पर वह गाली-गलौज करने लगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कंपनी के गनमैन पर हवाई फायर कर भय फैलाने का केस समझाने के बाद भी नहीं माना तो उसे कंपनी से बाहर कर दिया गया। आरोप है कि कुछ देर बाद मैंगो अपने साथी के स...