Agra News: कंगना के गटर जेनरेशन बयान मामले में मांगे मूल दस्तावेजी साक्ष्य
आगरा, अक्टूबर 15 -- Agra News: भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के पेपर लीक को लेकर प्रदर्शनकारियों छात्रों को गटर जेनरेशन कहने का आरोप लगाकर अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने वाद दायर किया था। इसे अधीनस्थ न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इस आदेश के विरुद्ध सत्र न्यायालय में रिवीजन दायर किया था। जिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। अदालत ने मामले में मूल दस्तावेजी साक्ष्य रिवीजनकर्ता से मांगे हैं। साक्ष्य दाखिल करने के लिए रिवीजनकर्ता ने समय मांगा। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 22 अक्तूबर नियत की है। यह भी पढ़ें- भारत आकर फंस गए ध्रुव राठी? अदालत का बुलावा और 'राम-सीता वाला' नया केस भी हो गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.