Agra News: ओडीओपी के इंटरव्यू 22 को
आगरा, जुलाई 16 -- Agra News: एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत जनपद आगरा के चिन्हित उत्पाद लेदर, मार्बल से निर्मित हस्तशिल्प उत्पाद, पेठा एवं जूता उद्योग से संबंधित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण, क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस ट्रेनिंग दी जानी है। इस कड़ी में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए इंटरव्यू 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से नुनिहाई स्थित जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र पर होंगे। जिन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। यह भी पढ़ें- ओडीओपी प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 300 लोगों को मिलेगा मुफ्त टूलकिट यह भी पढ़ें- पारंपरिक व्यंजन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.