Agra News: ऑटो में सफर के दौरान जेब से 20 हजार चोरी
आगरा, अगस्त 13 -- Agra News: भरतपुर से आगरा सामान खरीदने आए व्यक्ति की जेब से ऑटो में सफर के दौरान 20500 रुपये गायब हो गए। जानकारी पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित राजेंद्र सिंह निवासी भरतपुर की तहरीर पर रकाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजेंद्र सिंह के मुताबिक वह 11 अगस्त को घर से 20,500 रुपये लेकर ट्रेन से आगरा सामान खरीदने आया था। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उसने अपनी जेब में रुपये सुरक्षित होने की पुष्टि की। इसके बाद वह कैंट से एक ऑटो में बैठकर छीपीटोला की ओर जाने लगा। रास्ते में अटल चौराहे से दो व्यक्ति ऑटो में सवार हुए। इनमें से एक व्यक्ति ईदगाह बस स्टैंड से पहले उतर गया। उसे उसी व्यक्ति पर रुपये चोरी करने का शक है। दूसरा यात्री साईं की तकिया पर उतर गया। राजेंद्र सिंह छीपीटोला चौराहे पर उतरने के बाद जब उसने जेब टटोली तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.