Agra News: ऑटो में बैठी महिला का मंगलसूत्र और रुपये चोरी
आगरा, सितम्बर 27 -- Agra News: भगवान टॉकीज से नगला पदी जाने के लिए ऑटो में बैठी महिला के पर्स से सोने का मंगलसूत्र और 1200 रुपये चोरी हो गए। खंदौली के पैंतीखेड़ा निवासी निधि सिंह ने न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। निधि के मुताबिक, 25 सितंबर की शाम करीब 3:30 बजे वह भगवान टॉकीज से ऑटो में बैठीं। ऑटो में पहले से दो महिलाएं और एक बच्चे सवार थे। कुछ दूर चलने के बाद मोहन ऑप्टिकल के पास चालक ने बहाना बनाकर उन्हें उतार दिया। आगे जाने पर पर्स देखा तो मंगलसूत्र और रुपये गायब थे। पति के लौटने के बाद 26 सितंबर को उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.