आगरा, जुलाई 20 -- Agra News: सदर पुलिस ने मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से छीना हुआ मोबाइल और एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। आरोपितों की पहचान अंशु कुमार निवासी भैरों नाला जीवनी मंडी, कृष कुमार निवासी जीवनी मंडी, प्रिंस निवासी गढ़ी भदौरिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को एक ऑटो चालक ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 जुलाई की रात ईदगाह चौराहा पर सवारी उतारने के बाद मोबाइल चला रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। फरार हो गए। पुलिस ने मामले के खुलासे को टीम गठित की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...