Agra News: ऑटो गैंग ने युवक से छीने 47 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
आगरा, जुलाई 31 -- Agra News: सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑटो चालक और उसके साथी ने युवक से 47 हजार रुपये छीन लिए। सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग निकले। पीड़ित युवक की तहरीर पर सिकंदरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गैंग की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। रुई की मंडी शाहगंज निवासी नसीम ने बताया कि वह कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। 25 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे वह फरह(मथुरा) से ऑटो में बैठकर सिकंदरा आ रहा था। ऑटो में चालक के अलावा एक अन्य युवक भी मौजूद था। रास्ते में चालक ने ऑटो को जऊपुरा रोड की तरफ मोड़ दिया। पूछने पर बताया कि यह शॉर्टकट रास्ता है। पीड़ित नसीम का आरोप है कि सुनसान स्थान आने पर ऑटो में पीछे बैठे व्यक्ति ने उसकी जेब में रखे 47 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित को ऑटो से नीचे उतारकर भाग गए। शिकायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.