Agra News: एससी-एसटी ऐक्ट समेत अन्य आरोप में मां-बेटा तलब
आगरा, अगस्त 24 -- Agra News: एससी-एसटी ऐक्ट समेत अन्य आरोप में मां एवं पुत्र को कोर्ट ने तलब किया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी ऐक्ट शिव कुमार ने आरोपितों को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए। जीवनी मंडी छत्ता निवासी वादिया ने अधिवक्ता मुकेश शर्मा के माध्यम से अदालत में परिवाद दायर कर आरोप लगाया कि उसका प्रेम विवाह वर्ष 2022 में जीवनी मंडी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उसकी रिश्तेदार उससे गाली गलौज एवं जाति सूचक शब्द कह अपमानित करती है। रिश्तेदार का पुत्र उस पर गलत नजर रखता है और वह आए दिन उसे परेशान करता है। रिश्तेदार से शिकायत पर उसने हमेशा अपने पुत्र का ही पक्ष लिया। 11 अगस्त 2025 को रिश्तेदार एवं उसके पुत्र ने वादिया के कमरे में घुस उससे गाली गलौज, मारपीट कर जाति सूचक शब्द कहे। शाम को पति के आने पर उसे घटनाक्रम बताने पर वह रिश्तेदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.