Agra News: एसपी ने गंगा घाट व कांवड़यात्रा मार्ग पर परखी सुरक्षा व्यवस्था
आगरा, अगस्त 22 -- Agra News: श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत एसपी ओपी सिंह ने सोरों के लहरा गंगा घाट व कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांवड़ियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था को भी देखा। शनिवार की दोपहर एसपी ओपी सिंह सोरों के लहरा गंगा घाट पहुंचे। उन्होंने घाट पर गंगा स्नान व कांवड़ भरने आए श्रद्धालुओं से संवाद यात्रा व स्नान के संबंध में जानकारी भी लेकर फीड बैक लिया। कांवड़ियों से अपील की गई कि गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग करते हुए निर्देश दिए कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए सुरक्षा व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.