Agra News: एसपी ने किया सहावर थाना का निरीक्षण
आगरा, अगस्त 7 -- Agra News: जनपद के थाना सहावर का एसपी ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया। एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, बैरक, मैस, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क सहित समस्त अभिलेखों का परीक्षण किया, अभिलेखों में मिली कमियों के त्वरित निराकरण एवं समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने, सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। एसपी ने कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कांवड यात्रा के दौरान सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.