Agra News: एसडीएम के आश्वासन पर लेखपालों ने शुरू किया काम
आगरा, अगस्त 6 -- Agra News: तहसील सदर में लेखपालों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार के चलते गुरुवार को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्रों समेत करीब 1100 आवेदन अटक गए। इसकी वजह से लोगों को आई परेशानियों को देख एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से वार्ता की और 15 दिन में समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। लेखपालों ने जनहित में धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार का निर्णय स्थगित कर कार्य पर लौट आए। शाम से आवेदनों पर रिपोर्ट लगना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाखा सदर के लेखपाल चार अगस्त से तहसील में धरना-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार कर रहे थे। इस वजह से आय, जाति, निवास, ईडब्ल्यूएस, हैसियत प्रमाण पत्र के आवेदनों समेत अन्य प्रार्थना पत्रों पर रिपोर्ट नहीं लग पा रही थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.