Agra News: एसएसपी के प्रबंधक सूरजपाल गुप्ता का निधन
आगरा, अगस्त 3 -- Agra News: कस्बा स्थित एसएसपी स्कूल के प्रबंधक सूरजपाल गुप्ता का निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन से कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई। यह जानकारी देते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल बाबू गुप्ता ने बताया कि, प्रबंधक सूरजपाल गुप्ता बहुत ही समाजसेवी एवं सच्चाई पर चलने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन पर भोलानाथ गुप्ता, प्रधानाचार्य राजकुमार राठौर, अचल सिंह चौहान, जमुना सहाय आचार्य, ऋषि गुप्ता, जीतू बाबू गुप्ता, पवन गुप्ता, अशोक बाबू, दीपक बाबू गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, जानू गौतम, जादोन अकील अहमद, ब्रजेश उपाध्याय आदि ने शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.