Agra News: एसएमएस से डिमांड बिल भेजकर नगर निगम ने वसूले 21 करोड़
आगरा, अगस्त 12 -- Agra News: नगर निगम ने गृहकर वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी एवं सुविधाजनक बनाने के लिए भवन स्वामियों को एसएमएस के माध्यम से डिमांड बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम द्वारा शहर के भवन स्वामियों के मोबाइल नंबरों पर कर निर्धारण एवं देय राशि संबंधी जानकारी भेजी जा रही है, ताकि लोग समय रहते अपना कर जमा कर सकें और निगम द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठा सकें। नगर निगम प्रशासन के अनुसार वित्तीय वर्ष के वर्तमान मांग बिल पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जा रही है। यह छूट 30 सितंबर तक लागू रहेगी। ऐसे में भवन स्वामी निर्धारित अवधि के भीतर कर जमा कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम का कहना है कि समय पर गृहकर जमा करने से न केवल नागरिकों को छूट का लाभ मिलेगा, बल्कि नगर निगम की विकास एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.