आगरा, अगस्त 16 -- Agra News: एसएन मेडिकल कालेज में केंद्रीय पुस्तकालय के सामने प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। सरोजनी नायडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। विद्यार्थियों ने एसएन गान प्रस्तुत किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। समारोह में पूर्व विभागाध्यक्ष डा. एके गुप्ता को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से संस्थान अपने वर्षों पुरानी गरिमा को पुन: वापस पा गया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: डिपसर एवं डीएसएनएस में हर्षोल्लास से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस गायनी विभागाध्यक्ष डा. शिखा सिंह न...