आगरा, अगस्त 26 -- Agra News: लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन की ओर से एमएलसी विजय शिवहरे को '14 वें लीडर्स आगरा अवार्ड्स 2026' के महादेव नारायण टंडन अवार्ड (राजनीतिक एवं सद्भाव क्षेत्र) से सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यालय पर जाकर उन्हें यह सम्मान सौंपा। इसी बीच उन्हें यूपी विधान परिषद की समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की दोहरी खुशी के अवसर पर लीडर्स आगरा की टीम ने उनके कार्यालय पहुंचकर उन्हें इस पूर्व घोषित सम्मान से नवाजा। मानक की प्रतीक माला पहनाई। डॉ.पार्थ सारथी शर्मा, सुनील जैन और राहुल जैन ने उन्हें भव्य प्रतीक चिन्ह (अवार्ड) और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक विजय शिवहरे ने लीडर्स आगरा को साधुवाद देते हुए कहा लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन के इस कार्यक्रम ने शहर मे अपनी अमिट छाप छोड़ी है। सुनील बग्गा, डॉ.अशोक कु...