Agra News: एपीके फाइल भेजकर दो लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज
आगरा, सितम्बर 4 -- Agra News: कमलानगर थाना क्षेत्र की बलकेश्वर कॉलोनी में रहने वाले युवक से साइबर ठग ने करीब दो लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पीड़ित सौरभ सिंह ने बताया कि 31 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को यूनियन बैंक क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से अंकित टिंगा बताया। कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर बीमा चालू हो गया है। हर माह तीन हजार रुपये कटेंगे। इसे कैंसिल करने के लिए एक आरोपी पीड़ित के व्हाट्सऐप नंबर पर एक एपीके फाइल भेज दी। उसे ओपन करने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही उन्होंने फाइल खोली, उनका फोन हैक हो गया। चंद मिनटों में ही आरोपी ने उनके यूनियन बैंक के क्रेडिट कार्ड खाते से कई ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.