Agra News: एत्मादपुर में स्टंटबाजों पर शिकंजा, दो बाइकें सीज
आगरा, अक्टूबर 16 -- Agra News: लाइक और कमेंट के चक्कर में सड़क पर वाहन दौड़कर स्टंट करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कस्बे में स्टंटबाजी कर रहे दो बुलट मोटरसाइकिल सवार युवकों पर कार्रवाई की है। उनकी बाइक सीज कर दी हैं। कस्बे के मुख्य बाजार में बुलट बाइक से स्टंटबाजी कर रहे युवकों को मिशन शक्ति टीम के एसआई नितिन कुमार, एसआई मोनिका रानी, पार्थ सारथी व सोनी सिंह ने रोकने का प्रयास किया। उनके नहीं रुकने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों में एत्मादपुर नई बस्ती के प्रशांत कुमार और फिरोजाबाद के गांव लोहरी मटसेना के साहिर की बुलट बाइक सीज कर 281/125 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने कहा कि हाईवे सहित कस्बे व देहात के किसी भी रोड पर स्टंटवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.