आगरा, अगस्त 13 -- Agra News: एडीए में अच्छी पहचान बताकर मकान का नक्शा स्वीकृत कराने के नाम पर एक दंपति ने अधिवक्ता से 57600 रुपये हड़प लिए। काम न होने पर अधिवक्ता ने आरोपित दंपति से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता नितिन अग्रवाल निवासी राहुल विहार दयालबाग की तहरीर पर न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की ओर से पुलिस को सौंपी शिकायत के अनुसार उसे एडीए से अपने मकान का मानचित्र पास कराना था। जुलाई 2025 में नितिन सक्सेना (मिंटू) अपनी पत्नी के साथ उनके घर पहुंचे। एडीए के अधिकारियों से अच्छे संबंध होने का दावा किया। कम खर्च में नक्शा पास कराने का झांसा दिया। पीड़ित भरोसे में आ गया। कई बार में आरोपित दंपति को 57600 रुपये दे दिए। पीड़ित का आरोप है कि उनका काम न होने पर आरोपितों से रकम वापस मांगी। आर...