आगरा, जुलाई 4 -- Agra News: सदर क्षेत्र में एडीए द्वारा सील की गईं दुकान खुलवाने के नाम पर 1.19 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। राजपुर चुंगी सदर निवासी शिवांजल उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवांजल उपाध्याय ने तहरीर में बताया कि उनकी शहीद नगर स्थित दो दुकानों को आगरा विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया था। इसी दौरान छीपीटोला निवासी आर्यन नामक युवक ने खुद को पुलिस लाइन को ठेकेदार बताते हुए एडीए के अधिकारियों से संबंध होने का दावा किया। सील दुकानों खुलवाने का विश्वास दिया। आरोपित ने राजा नाम के एक व्यक्ति से मुलाकात कराई। जिसने खुद को एडीएम का स्टेनो बताया। काम कराने के लिए 1.50 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने 50 हजार रुपये दे दिए। लेनदेन का वीडियो बना लिया। इसके बाद ज्ञानेश नामक व्यक्...