Agra News: एडीए सचिव ने किसानों को दिया समस्याओं के निस्तारण का भरोसा
आगरा, जुलाई 2 -- Agra News: एत्मादपुर क्षेत्र के रहनकलां व रायपुर के किसानों का आगरा विकास प्राधिकरण के खिलाफ चल रहा धरना गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रहा। एडीए सचिव संजय कुमार संबंधित अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। कैंप लगाकर किसानों से बिंदुवार वार्ता की। किसान नेता विपिन यादव की ओर से पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर चर्चा करते हुए सचिव संजय कुमार सिंह ने पेड़, कुआं, कृषि मजदूरी और टीडीएस से संबंधित बिंदुओं पर सूची तैयार करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव-गांव कैंप लगाकर किसानों की समस्याओं की सूची तैयार की जाएगी। उस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: संगम में उतरे किसान, जल सत्याग्रह कर सरकार को घेरा जरूरत पड़ने पर किसानों को वकील व सीए की सुविधा भी उपलब्ध कराने की बात कही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.