आगरा, जुलाई 8 -- Agra News: आगरा विकास प्राधिकरण ने पर्यटन नगरी फतेहपुर सीकरी के कायाकल्प के लिए छह करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। विधायक चौधरी बाबूलाल ने एडीए सचिव को पत्र सौंपकर पथकर निधि और अवस्थापना निधि से सात महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्यों को कराने का प्रस्ताव दिया था। एडीए ने इनमें से तीन बड़े विकास कार्यों को मंजूरी देते हुए छह करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है।विधायक चौधरी बाबूलाल ने फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन से शाहकुली तक लगभग 100 मीटर सड़क का चौड़ीकरण और पक्की नाली का निर्माण, सतफेरा से जोताना तक करीब 3.52 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण, क्षेत्र में करीब तीन सौ मीटर लंबे गंदे नाले को पक्का कर जलभराव की समस्या से मुक्ति, प्रसिद्ध तेरह मोरी बांध पर 'झील चौपाटी' विकसित करना और पर्यटकों के लिए बोटिंग सुवि...